19 मार्च 2025: गर्मी के बीच राहत की उम्मीद
उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। राज्य में लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच अब बादल घिरने और ठंडी हवाओं के चलने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 मार्च को प्रदेश में तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।
ALSO READ – सूरज से मुलाकात के बाद, पृथ्वी ने किया स्वागत!”

20 मार्च से बारिश की संभावना
गुरुवार से राज्य में हल्की बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 20 मार्च को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं।
ALSO READ – KL Rahul की नई पारी! DC में बदला बैटिंग ऑर्डर”
21-22 मार्च: झमाझम बारिश और बिजली चमकने की चेतावनी
मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, 21 और 22 मार्च को भी राज्य के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना है। विशेष रूप से पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बादलों की गरज के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। इस दौरान 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
23 मार्च से फिर खुलेगा मौसम
23 मार्च से उत्तर प्रदेश में मौसम दोबारा साफ होने लगेगा। पश्चिमी यूपी में धूप खिलने की उम्मीद है, जबकि पूर्वी हिस्सों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह बदलाव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और स्थानीय दबाव प्रणाली के कारण हो रहा है।
किसानों और आम जनता के लिए अलर्ट
मौसम में अचानक आए बदलाव को देखते हुए किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बारिश और आंधी के कारण फसलों को नुकसान हो सकता है, इसलिए उन्हें अपनी तैयारियों में बदलाव करने की जरूरत होगी।

मेरा नाम शिव है और मैने SVSU University से बी.एससी. की पढ़ाई पूरी की है और मुझे लेखन में 5 वर्षों का अनुभव है। मैं सामाजिक मुद्दों, तकनीकी विषयों और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषयों पर स्पष्ट, तथ्यपूर्ण लेखन करता हूँ मेरे लिखने का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना नहीं, बल्कि पाठकों को सोचने पर मजबूर करना भी है। लेखन में प्रस्तुत सभी जानकारी विभिन्न सार्वजनिक स्रोतों और इंटरनेट माध्यमों से एकत्र की जाती है। तथ्यों को सही और अद्यतन रखने का प्रयास किया जाता है, किंतु इसकी पूर्ण सत्यता या सटीकता की कोई गारंटी नहीं दी जाती। जानकारी के उपयोग से उत्पन्न किसी भी परिणाम के लिए लेखक की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।