Agra Relationship Murder Inside Story 2026 रिश्तों का काला सच, बेटे जैसा पाला वही बना कातिल ?

By Shiv

Published on:

Agra Relationship Murder Inside Story

Agra Relationship Murder Inside Story कैसे बचपन के रिश्ते प्रेम और ब्लैकमेलिंग में बदलकर हत्या तक पहुंच गए. पूरी घटना की सच्चाई और पुलिस जांच की जानकारी यहां पढ़ें.

आगरा से सामने आई यह घटना सिर्फ एक हत्या नहीं है, बल्कि रिश्तों के टूटने और भरोसे के खत्म होने की दर्दनाक कहानी है. Agra Relationship Murder Inside Story में हर मोड़ ऐसा है, जहां एक परिवार, एक रिश्ता और एक भरोसा धीरे-धीरे बिखरता नजर आता है.

जिसे बेटे की तरह पाला गया, उसी ने हालात ऐसे बना दिए कि मामला हत्या तक पहुंच गया. यह कहानी प्रीति और खिल्लो की है, जो बचपन में साथ खेले, साथ बड़े हुए, लेकिन समय के साथ उनका रिश्ता एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया.

बचपन से शुरू हुआ रिश्ता

Agra Relationship Murder Inside Story खिल्लो के माता-पिता का देहांत बहुत पहले हो गया था. इसके बाद प्रीति की मां रैना ने इंसानियत दिखाते हुए खिल्लो और उसके बड़े भाई अजय को अपने घर में जगह दी. दोनों भाइयों को अपने बच्चों की तरह पाला गया.

गांव बरपुरा रोहता में यह परिवार एक साथ रहता था और प्रीति और खिल्लो बचपन से एक-दूसरे के साथ रहे. खेलना, पढ़ना और दिनभर साथ बिताना उनकी दिनचर्या का हिस्सा था.

शादी के बाद भी जुड़ा रहा संपर्क

Agra Relationship Murder Inside Story साल 2014 में प्रीति की शादी दिनेश जाटव से हो गई. वह राजस्थान के भरतपुर की रहने वाली ससुराल में चली गई और अब वह 2 बच्चों की मां है और अपने पति व परिवार के साथ नगला माकरौल इटौरा में रह रही थी. और ऊपर से सब कुछ सामान्य दिख रहा था

Agra Lover News 2026 आगरा होटल मर्डर केस में प्रेमिका ने किया प्रेमी का कत्ल

Agra Relationship Murder Inside Story और परिवार को कभी शक नहीं हुआ कि प्रीति और खिल्लो के बीच कोई अलग तरह का संबंध भी हो सकता है पर कहानी यहीं से एक नया मोड़ लेती है शादी के बाद भी दोनों के बीच संपर्क बना रहा और धीरे-धीरे यह संपर्क प्रेम संबंध में बदल गया.

प्रेम से ब्लैकमेलिंग तक का सफर हुआ तय

Agra Relationship Murder Inside Story पुलिस जांच में सामने आया कि प्रेम संबंध के बाद हालात ज्यादा बिगड़ने लगे और खिल्लो ने प्रीति को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया क्योकी उसके पास दोनों के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो थे क्योकी प्रीति दो बच्चों की मां थी और समाज में उसकी एक पहचान थी तो ऐसे में ब्लैकमेलिंग का दबाव उसके लिए मानसिक तनाव का कारण बन गया.

होटल में हुई वारदात

घटना वाले दिन दोनों एक होटल में पहुंचे पर वहां पर क्या बातचीत हुई, यह पूरी तरह साफ नहीं है, लेकिन इतना जरूर है कि मामला विवाद तक पहुंच गया. और पुलिस के अनुसार तो प्रीति ने खिल्लो की हत्या सर्जिकल ब्लेड और हथौड़े से की. हत्या के बाद उसने सबूत मिटाने की कोशिश भी की थी साथ ही कमरे से पुलिस को बीयर की खाली दो केन मिलीं.

मोबाइल ने खोला राज

जांच के दौरान पुलिस को मृतक के पास से 2 मोबाइल फोन मिले और इनमें से एक फोन टूटा हुआ था पर माना जा रहा है कि प्रीति ने ही उसे तोड़ा ताकि सबूत न मिल सके और दूसरे मोबाइल में दोनों के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिले हैं यही सबूत ब्लैकमेलिंग की पुष्टि करते हैं.

पुलिस जांच और गिरफ्तारी

घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रीति को गिरफ्तार कर लिया है और जांच में यह भी देखा गया कि क्या इस हत्या में कोई और व्यक्ति भी शामिल था. परअब तक की जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता नहीं मिली है. होटल के सीसीटीवी फुटेज में भी सिर्फ प्रीति और खिल्लो ही नजर आए हैं. और इससे साफ होता है कि यह पूरी वारदात अकेले ही अंजाम दी गई.

परिवार का टूटता भरोसा

जब यह खबर परिवार तक पहुंची तो सभी हैरान रह गए क्योकी जिस बच्चे को अपने घर में जगह दी उसे बेटे की तरह पाला, उसी के साथ इस तरह का अंत होगा, यह किसी ने नहीं सोचा था रिश्तेदारों ने दोनों के संबंधों पर चुप्पी साध ली पर कई लोग अब भी इस सच्चाई को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं. Agra Relationship Murder Inside Story सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि टूटते रिश्तों का आईना भी है.

भाई ने दर्ज कराया मुकदमा

Agra Relationship Murder Inside Story मृतक खिल्लो के बड़े भाई अजय ने मलपुरा थाने में प्रीति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है और अजय ने बताया कि घटना वाले दिन सुबह उसकी खिल्लो से बात हुई थी और उसने कहा था कि वह दिल्ली में है और 20 अप्रैल को पैसे भेजेगा. पर कुछ ही घंटों बाद ही उसकी हत्या की खबर आ गई.

Leave a Comment