Agra ISBT accident news आगरा ISBT कट फिर बना मौत का जाल, पति-पत्नी की गई जान

By Shiv

Published on:

Agra ISBT accident news

Agra ISBT accident news में फिर बड़ा हादसा, कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, हाईवे पर लगा लंबा जाम और व्यवस्थाओं पर उठे सवाल।

आगरा में एक बार फिर वही डरावनी तस्वीर सामने आई है, जिसने लोगों को अंदर तक हिला दिया है। शुक्रवार शाम आईएसबीटी कट पर हुआ हादसा सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि सिस्टम की लापरवाही की कहानी भी बन गया है। तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंद दिया, और देखते ही देखते एक परिवार उजड़ गया।

शाम का वक्त, अचानक मचा चीख-पुकार का माहौल

Agra ISBT accident news यह हादसा शुक्रवार शाम करीब 6:15 बजे हुआ। खंदारी की तरफ से सिकंदरा जा रहे पति-पत्नी अपनी बाइक पर थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर आया और उन्हें टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास खड़े लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही सेकेंड में सड़क पर चीख-पुकार गूंजने लगी।

अस्पताल पहुंचते-पहुंचते टूट गई उम्मीद

Agra ISBT accident news हादसे के बाद पुलिस ने घायल पति को तुरंत एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। हालत बेहद गंभीर थी। डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर बाद पति ने भी दम तोड़ दिया। एक ही हादसे में दोनों की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस अब दंपत्ति की पहचान करने की कोशिश कर रही है, ताकि उनके परिवार तक सूचना पहुंचाई जा सके।

ISBT कट पर क्यों बनते हैं ऐसे हालात

Agra ISBT accident news एक बड़ा सवाल फिर खड़ा हो गया है कि आखिर यह जगह बार-बार हादसों का कारण क्यों बन रही है। आईएसबीटी फ्लाईओवर से नीचे उतरते ही सड़क पर अव्यवस्था साफ नजर आती है।

यहां रोडवेज बसें अक्सर सड़क के किनारे खड़ी होकर सवारियां भरती हैं। इससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है और बड़े वाहन जैसे कंटेनर को निकलने में दिक्कत होती है।

बसों की लापरवाही और मेट्रो का काम बना कारण

Agra ISBT accident news स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे की बड़ी वजह बस चालकों की लापरवाही है। रोडवेज अधिकारियों ने कई बार मना किया, लेकिन बसें वहीं रुकती हैं और सड़क घेर लेती हैं। इसके अलावा आगरा मेट्रो का काम भी इस इलाके में चल रहा है। बैरीकेडिंग के कारण पहले से ही रास्ता संकरा हो गया है। ऐसे में जब तेज रफ्तार वाहन आते हैं, तो हादसे की संभावना और बढ़ जाती है।

हादसे के बाद हाईवे पर लगा लंबा जाम

आगरा-दिल्ली हाईवे पर लंबा जाम लग गया। लॉयर्स कॉलोनी से लेकर आईएसबीटी कट तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। लोगों ने जब वैकल्पिक रास्ते अपनाने की कोशिश की, तो अंदरूनी सड़कों पर भी जाम की स्थिति बन गई। कई लोग घंटों तक ट्रैफिक में फंसे रहे। Agra ISBT accident news

लोगों में गुस्सा और डर दोनों

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा भी है और डर भी। लोगों का कहना है कि यह पहला हादसा नहीं है, बल्कि यहां पहले भी कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। Agra ISBT accident news

agra ki best news बरगद बना दूल्हा, नीम बनी दुल्हन, आगरा में निकली अनोखी पौधों की बारात

अगर समय रहते व्यवस्था ठीक नहीं की गई, तो आगे भी ऐसे हादसे होते रहेंगे। लोग प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

Agra ISBT accident news ने एक बार फिर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। prashasan ke anusaar ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन ground reality कुछ और ही दिख रही है।

adhikariyon ke mutabik जल्द ही इस क्षेत्र में व्यवस्था सुधारने के लिए कदम उठाए जाएंगे, लेकिन लोगों का भरोसा अब कमजोर पड़ता दिख रहा है।

Leave a Comment