आगरा: UP ATS ने ISI एजेंट को दबोचा, हनी ट्रैप में फंसकर पाकिस्तान भेज रहा था खुफिया जानकारी
उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (UP ATS) ने आगरा से एक संदिग्ध ISI एजेंट रवींद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी कर रहा था और संवेदनशील जानकारी लीक कर रहा था।
ALSO READ – कोहली की वापसी? बस एक मैच!

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में तैनात था आरोपी
गिरफ्तार रवींद्र कुमार फिरोजाबाद के हजरतपुर स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में चार्जमैन के पद पर तैनात था। उसे पाकिस्तान से संचालित सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए हनी ट्रैप में फंसाया गया और इसके बदले में वह गुप्त सूचनाएं साझा कर रहा था।
ALSO READ – AIIMS CRE 2025 रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक!
ATS ने ऐसे किया पर्दाफाश
यूपी एटीएस को लंबे समय से इस संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिल रही थी। जांच में सामने आया कि आरोपी लगातार पाकिस्तान के संपर्क में था और गुप्त जानकारियां लीक कर रहा था। इसके बाद ATS ने उसे ट्रैक कर आगरा से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में खुल सकते हैं बड़े राज
ATS अब रवींद्र कुमार से पूछताछ कर रही है, जिससे ISI के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती हैं। सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहराई से जांच कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि अब तक कितनी संवेदनशील सूचनाएं लीक की गई हैं।