आगरा के गाइड मेहरानउद्दीन ने एक साल की अथक खोज के बाद इटली के खगोलशास्त्री जोसेफ टेफेन्थैलर की कब्र ढूंढ निकाली है। यही वह यात्री थे, जिन्होंने अपने यात्रा वृत्तांत में अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि का उल्लेख किया था। सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट द्वारा दिए गए फैसलों में उनके यात्रा वृत्तांत को ऐतिहासिक साक्ष्य के रूप में उद्धृत किया गया था। यह कब्र आगरा के अकबरी चर्च के पीछे पाटरी टोला में स्थित है।
ALSO READ – ऑस्कर 2025: ‘अनोरा’ ने जीता बेस्ट पिक्चर, इतिहास रच दिया!

Joseph Tiefenthaler’s Grave Found in Agra; His Travelogue Mentions Ram Janmabhoomi
After a year-long search, Agra-based guide Mehranuddin has successfully located the grave of Italian astronomer Joseph Tiefenthaler. He is the same traveler who, in his travelogue, documented the existence of the Ram Janmabhoomi temple in Ayodhya. His writings were referenced as historical evidence in the Supreme Court and High Court rulings on the Ram Janmabhoomi case. Tiefenthaler’s grave is situated behind the Akbari Church in Patari Tola, Agra.
जंतर-मंतर से अयोध्या तक – भारत में जोसेफ की यात्रा
जोसेफ टेफेन्थैलर एक खगोलशास्त्री थे, जो जयपुर के राजा जयसिंह द्वारा निर्मित जंतर-मंतर वेधशाला में कार्य करने भारत आए थे। लेकिन उनके आगमन से पहले ही 1743 में जयसिंह का निधन हो गया, जिससे जोसेफ को आगरा आना पड़ा। यहां उन्होंने जेसुइट मिशन के साथ जुड़कर पढ़ाने का कार्य किया और देशभर की यात्राएं कीं।

1766 से 1771 के बीच उन्होंने अवध क्षेत्र और गंगा के किनारे बसे शहरों की विस्तृत यात्रा की। उन्होंने न केवल नदी का नक्शा तैयार किया, बल्कि अयोध्या का उल्लेख करते हुए वहां स्थित भव्य मंदिरों और धार्मिक स्थलों का जिक्र किया।
ALSO READ – चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारतीय स्पिनरों का कमाल, पाकिस्तान का 21 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा!
From Jantar Mantar to Ayodhya: Joseph’s Journey in India
Joseph Tiefenthaler was an Italian astronomer who arrived in India to work at the Jantar Mantar observatory, built by Jaipur’s King Jai Singh. However, by the time he arrived in India, Jai Singh had passed away in 1743, leading him to relocate to Agra. There, he joined the Jesuit mission and traveled extensively across India.
Between 1766 and 1771, he explored the Awadh region and various cities along the Ganges River. He not only mapped the river’s course but also documented Ayodhya’s grand temples and religious sites in his writings.
राम जन्मभूमि का सटीक वर्णन
जोसेफ ने अपने यात्रा वृत्तांत में राम जन्मभूमि का विस्तार से उल्लेख किया है। उन्होंने लिखा कि अयोध्या में एक विशेष स्थान था, जहां बाबर या औरंगजेब द्वारा मंदिर गिराए जाने के बावजूद श्रद्धालु पूजा और परिक्रमा करते थे। वहां मौजूद संरचना को “हिंदू बेदी” या “झूला” कहा जाता था, जिसकी लंबाई 225 इंच और चौड़ाई 180 इंच थी।
टेफेन्थैलर ने यह भी उल्लेख किया कि सरयू नदी के किनारे भव्य अट्टालिकाएं बनाई गई थीं, जो भगवान राम को समर्पित थीं। उनके वृत्तांत को भारतीय न्यायालयों ने राम जन्मभूमि से जुड़े ऐतिहासिक प्रमाणों में शामिल किया।
Detailed Description of Ram Janmabhoomi
In his travelogue, Joseph Tiefenthaler provided a detailed description of the Ram Janmabhoomi site. He noted that despite claims that Babur or Aurangzeb had demolished the temple, devotees continued to worship and perform parikrama at the sacred site. The structure present there was referred to as the “Hindu Bedi” or “Jhula,” measuring 225 inches in length and 180 inches in width.
Tiefenthaler also mentioned that grand mansions dedicated to Lord Ram were built along the banks of the Sarayu River. His writings were later cited as historical evidence in Indian courts during the Ram Janmabhoomi dispute.