तारीख: 26 जनवरी 2025
स्थान: कर्तव्य पथ, नई दिल्ली
मौका: भारतीय संविधान के लागू होने की 75वीं वर्षगांठ
भारत आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और गर्व के साथ मना रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड आयोजित की गई है, जो देश की सांस्कृतिक विविधता और सैन्य शक्ति को प्रदर्शित करेगी।
ALSO READ – डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन में नौकरी के लिए ‘निष्ठा परीक्षण’ अनिवार्य

गणतंत्र दिवस 2025: मुख्य कार्यक्रम
- प्रधानमंत्री का राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर आगमन
समारोह की शुरुआत रविवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने से होगी। - राष्ट्रपति का सलामी ग्रहण
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ पर परेड का नेतृत्व करेंगी और सलामी लेंगी। - मुख्य अतिथि
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो इस साल गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। - विशेष अतिथियों की उपस्थिति
परेड देखने के लिए लगभग 10,000 विशेष मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। - ALSO REAL – ‘एक देश, एक चुनाव’ पर राष्ट्रपति मुर्मू का बड़ा बयान

गणतंत्र दिवस परेड की झलकियां
- सांस्कृतिक प्रस्तुति:
300 सांस्कृतिक कलाकार ‘सारे जहां से अच्छा’ की धुन पर पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ परेड की शुरुआत करेंगे। - अंतरराष्ट्रीय सहभागिता:
इंडोनेशियाई नेशनल आर्म्ड फोर्सेस की मार्चिंग टुकड़ी और इंडोनेशियाई मिलिट्री एकेडमी का बैंड विशेष प्रदर्शन करेगा। - झांकियां:
- 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां देश की विरासत और विकास को दर्शाएंगी।
- केंद्र सरकार के 10 मंत्रालय और विभाग ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ विषय पर आधारित झांकियां पेश करेंगे।
- हवाई प्रदर्शन:
समारोह का समापन 40 विमान और हेलीकॉप्टरों द्वारा भव्य ‘फ्लाई-पास्ट’ से होगा, जो दर्शकों को रोमांचित करेगा।
समापन समारोह
गणतंत्र दिवस समारोह का समापन राष्ट्रगान और संविधान के 75 वर्ष पूरे होने का प्रतीकात्मक संदेश लिए गुब्बारों को आसमान में छोड़ने के साथ होगा। इन गुब्बारों पर हिंदी और अंग्रेजी में विशेष लोगो अंकित होगा।
राज्यों में उत्सव
देश के विभिन्न राज्यों में भी मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नेतृत्व में स्थानीय स्तर पर भव्य समारोह आयोजित किए जाएंगे। राज्य की राजधानी में झांकियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम और परेड के जरिए इस दिन को यादगार बनाया जाएगा।
विशेष संदेश
यह दिन न केवल भारतीय लोकतंत्र की मजबूती को दर्शाता है, बल्कि देश की समृद्ध संस्कृति, एकता और प्रगति की भावना को भी उजागर करता है। 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!
2 thoughts on “76वें गणतंत्र दिवस का जश्न: 26 जनवरी 2025”